चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के चार वर्षीय बालक का खेत में शव मिलने के मामले पड़ोस की महिला और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग है।
सरधुआ थाना क्षेत्र के सुरसेन निवासी रसीद खान ने 24 जनवरी को चार वर्षीय पुत्र समीर खान की हत्या कर शव खेत में फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले पुलिस टीम ने पड़ोस की शायरा पत्नी सगीर, उसकी पुत्री चुन्नी उर्फ शफीन और एक अन्य किशोरी को पकड़ा गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से पड़ोसियों पर शक था। रंजिश के चलते महिला और उसकी बेटी ने बच्चे की हत्या की थी।
हत्यारोपी शायरा ने बताया कि समीर की मां रुखसना ने गलत लांछन लगाकर बेटी की शादी का रिश्ता तुड़वा दिया था। इससे वह समीर के परिजनों से रंजिश रखती थी। 24 जनवरी को समीर के पिता रसीद मजदूरी करने चले गए और मां रुखसाना गोबर उठाने गई तो घर में मौजूद समीर को पकड़ लिया।
आरोप लगाया कि समीर उन्हें गाली दे रहा था। इस पर उसका गला दबाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर शव खेत जाकर छिपा दिया। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।