फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दो घंटे तक फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Wed, 02 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। अमानपुर के पास डंफर व जेसीबी के आमने-सामने आने से जाम लग गया।  हाइवे होने के कारण थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों ओर सैकडों वाहनों की कतार लग गई। लगभग दो घंटे जाम लगा रहा जिससे सैकडों यात्री परेशान हुए। एसडीएम व सीओ ने आकर जाम हटवाया।

   झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमानपुर के पास हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बुधवार की दोपहर को बांदा की ओर से गिट्टी लदा डंफर आया तो मुख्यालय की ओर से जा रही जेसीबी से मामूली टक्कर हो गई। सड़क ज्यादा चौड़ी न होने के कारण दोनों वाहन फंस गए।
विज्ञापन


इसके बाद वहां जाम लग गया। हाइवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। टेंपो में सवार यात्री व स्कूली बच्चो को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। डेढ़ घंटे से ज्यादा होने पर भी जाम नहीं खुल पाया तो मौके पर एसडीएम व सीओ राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए वाहनों को सड़क किनारे से हटवाया। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल सका। जाम के दौरान पहुंचे अधिकारियों ने वाहन चेकिंग भी शुरू कर दी। मौके पर लगभग एक दर्जन बगैर कागजात के टेंपो व चार पहिया वाहन का चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें