फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अगले तीन दिन और सताएगी उमस, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Sat, 06 Jun 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 06 सीकेटीपी-45-अस्पताल में मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में हुई हल्की बारिश के बाद उसम भरी गर्मी ने लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी मगर उसम ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में थे।
विज्ञापन




शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बादलों की आवाजाही के बावजूद दिन चढ़ते ही उसम बढ़ने लगी। दोपहर में तेज धूप ने हालात और मुश्किल कर दिए। लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक जिले में गर्मी और उसम का असर बना रहेगा। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव होने और लोगों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें