चित्रकूट। पुलिस कार्यालय सोनेपुर स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी हुई। मंगलवार को चौकी शिवरामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुकदमों से संबंधित वाहनों की नीलामी प्रक्त्रिस्या कराएं। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, वांछितो ंकी गिरफ्तारी करें।
सैनिक सम्मेलन में एसपी ने शिकायतों के निस्तारण के संबंध में पूछा। इस मौके पर थाना मारकुंडी में नियुक्त आरक्षी भास्कर शुक्ला को प्रशस्ति पत्र, पांच सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया। गत दिवस शबरी जल प्रपात में स्नान करते हुए चार लोग बह गये थे। जिन्हें आरक्षी ने जान की परवाह न करते हुए पानी में कूदकर आकाश साहू को जीवित अवस्था में पानी से बाहर निकाला था। इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक रैपुरा सुशीचंद्र शर्मा, एसआई शिवपूजन यादव, अनिल कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी शवनाज, नीलू यादव को प्रशस्ति पत्र, पांच सौ रुपये प्रदान किया गया है। इसके उपरांत मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाखा डीसीआरबी से थानों के हिस्ट्रीशीटर, मफरूर, इनामिया अपराधियों की अद्यतन स्थिति का मिलान करें। पुरस्कार घोषित अपराधी, मफरूर एवं माफियाओं, वांछित, वारंटी की गिरफ्तारी की जाए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, राजापुर सीओ एसपी सोनकर, मऊ सीओ सुबोध गौतम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ उमराव, थाना, चौकी प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक रेडियो, प्रभारी सोशल मीडिया सेल, प्रभारी मॉनीटरिंग, डीसीआरबी, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी यातायात, वाचक, स्टेनों, प्रधान लिपिक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी आंकिक शाखा आदि मौजूद रहे।