फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन सगे भाइयों के जले घर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। चांदी गांव में तीन भाइयों के कच्चे घरों में आग लग गई। घर के बच्चे और महिलाएं कभी जान बचाने के लिए तो कभी गृहस्थी बचाने के लिए चिल्लाते हुए इधर-उधर भागते रहे। गांव के लोग आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। करीब सात घंटे में आग पर नियंत्रण तो पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी लक्ष्मी निषाद ने बताया कि मंगलवार की रात परिजन खाना खाकर सोए थे। रात में घर में आग लग गई। उनकी आंख खुली तो लपटे देखते उन्होंने पत्नी और बच्चों को जगाया और आग बुझाने की कोशिश की। आग की लपटें बढ़ीं तो सभी बाहर की ओर भागे।
आग की लपटों ने पड़ोस में रहने वाले भाई निर्भय व कल्लू के घर को भी चपेट में ले लिया। हवा चलने से आग ने तीनों घरों को चपेट में ले लिया। घर में सो रहे परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही गांव के सैकड़ों लोग आग बुझाने में जुट गये। अपने-अपने घरों से बाल्टी डिब्बे से पानी लाकर सात घंटे में किसी तरह आग को बुझाया।
आग से तीनों भाइयों लक्ष्मी, निर्भय और कल्लू का कच्चा घर, उनकी गृहस्थी और अनाज जल गया। तीनों को लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
चांदी गांव में तीन भाइयों के घर में लगी आग की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। बीडीसी लवलेश कुमार बाथम ने बताया कि सूचना देने के बाद भी समय से कोई टीम नहीं पहुंची है, बुधवार की सुबह तक आग सुलगती रही।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को ग्रामीणों ने मिलकर तीनों परिवार की मदद की। पीड़ित परिजनों के लिए ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से भी मदद की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें