फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में अस्पताल भी बंद सिर्फ आपातकालीन सेवा चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूल, कालेज समेत धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है। लोगों से लगातार घरों पर रहने व ज्यादा भीड़ एकत्र न करने की अपील की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर व्यापारी संगठनों ने ई-रिक्शा में लाउड स्पीकर के माध्यम से शहर के व्यापारियों का प्रतिष्ठान बंद रखने का आवाहन किया है। एक जगह एकत्र न होने सहित मास्क का प्रयोग व सफ ाई पर विशेष ध्यान के प्रति जागरूकता संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों में मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओपीडी बंद की गई है। इमरजेंसी वार्ड में लोगों का इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में डाक्टर मौजूद रहेंगे। जानकीकुंड अस्पताल भी बंद कर दिया गया है। सिर्फ इमर्जेंसी चालू रहेगी। प्रशासन व पुलिस ने धर्मगुरुओं से संपर्क कर जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग मांगा है। जिले में धारा 144 लागू हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। प्रमुख धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने की अपील
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने जनपदवासियों से अपील किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। सुबह सात से रात्रि नौ बजे तक घरों से बाहर न निकलें। जिससे कोरोना वायरस से बचा जा सके।
अफवाहों से रहे दूर
चित्रकूट। डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की अपील के दृष्टिगत सहयोग करें। अफवाहों से दूर रहें। पीएम ने कोरोना वायरस की महामारी से देशवासियों की सुरक्षा को यह कदम उठाया है। ऐसे में आज रविवार को सभी अपने घरों पर ही रहें।
विज्ञापन

घरों में रहे सुरक्षित
चित्रकूट। कोरोना वायरस के संक्त्रस्मण से बचने को मास्क का प्रयोग करें। एक जगह एकत्र न हो। एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू की अपील पर अमल करते हुए घरों पर सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें