चित्रकूट। जिले में लगातार सातवें दिन शनिवार को 70 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 346 हो गई है। मरीजों में मानिकपुर अस्पताल के प्रभारी डाक्टर और कुछ कर्मचारी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि पहले से भर्ती पॉजिटिव मरीजों में तीन स्वस्थ्य होकर घर चले गए। उधर, टीकाकरण अभियान में कुल 1399 लोगों को कोरेाना का टीका लगाया गया।
बताते चलें कि चित्रकूट में रविवार व सोमवार को 29-29, मंगलवार को 49, बुधवार को 52, गुरुवार को 56, शुक्रवार को 53 और शनिवार को 70 नये मरीज मिले हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को कुल 1738 लोगों की जांच में 70 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरेाना मरीजों की संख्या 2548 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 346 हो गए हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी से कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी है। (संवाद)