फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान पखवाड़े में बने 9340 गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 10 मार्च से आयुष्मान पखवाड़ा चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक पात्र लोगों के निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसमें अब तक नौ हजार से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में 200 से अधिक स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं। जहां पर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के नोडल डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों के निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाए। पहले जनसेवा केंद्रों में लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए 30 रुपये प्रति कार्ड की दर से खर्च करने पड़ते थे। पर अब यह व्यवस्था निशुल्क है। जिला समन्वयक डॉ.आरपी जायसवाल ने बताया कि पखवाड़े में अब तक 9340 गोल्डन कार्ड बने हैं। इस प्रकार कुल 81220 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। जिले के 2485 लाभार्थियों को इलाज की सुविधा मुहैया कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन

----------------------
अवैध शराब, यूरिया बरामद, चार गिरफ्तार
चित्रकूट/मऊ। कोतवाली कर्वी के एसआई प्रवीण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार की संयुक्त टीम ने बेड़ीपुलिया कर्वी से मुन्नी निषाद निवासी कपसेठी को 40 लीटर कच्ची महुआ शराब व छह किग्रा यूरिया खाद के साथ बच्ची देवी केवट को पकड़ा है। मऊ थाना के उप निरीक्षक अवधेश कुमार शुक्ला ने टीम के साथ ग्राम बराछी से रूपा केवट को 10 लीटर कच्ची शराब, भरतकूप थाना के एसआई गणेश कुमार गुप्ता ने टीम के साथ भरतकूप से राजेश कुमार निवासी रामपुर माफी को 22 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। (संवाद)
---------------------
गैंगस्टर अपराधी की संपत्ति कुर्क
सरैंया। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा सुशील चंद्र शर्मा ने उप जिला मजिस्ट्रेट राजापुर राहुल विश्वकर्मा की मौजूदगी में गैंगस्टर अपराधी लवलेश पटेल निवासी देहरुच के खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें