फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक बढ़ाने के लिए फूड फेस्टिवल

विज्ञापन
फोटो-13- पर्यटकों को लुभाने की स्कीम बताते यूपीटी के प्रबंधक टीएन यादव। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना काल के घाटे से उबरने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग की ओर से 13 व 14 फरवरी को राही पर्यटक आवास गृह में चित्रकूट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इसमें हर पर्यटक को आधुनिक भारतीय व्यंजनों के साथ चाइनीज व्यंजन भी मिलेेगा। चित्रकूट के होटल राही पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक टीएन यादव ने बताया कि चित्रकूट पर्यटन व खानपान के व्यवसाय को विकसित करने के लिए फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से लोग धर्म स्थलों के और ख़ूबसूरत प्राकृतिक स्थानों में सैर सपाटा करना पसंद करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राही पर्यटक आवास गृह की ओर से महोत्सव रखा गया है। इससे जहां चित्रकूट के प्राचीन धार्मिक स्थल में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यवसाय भी बढ़ेगा। इस मौके पर सहायक पंकज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें