फोटो-4- शहर के जूनियर विद्यालय में सोशल डिस्टेंस के तहत जारी शिक्षण कार्य। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कोरोना काल के बाद कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के आने से स्कूलों में रौनक लौटने लगी है। दूसरे दिन गुरुवार को परिषदीय जूनियर विद्यालय में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कराई। जिससे छात्र-छात्राओं में खुशी देखी गई।
11 माह बाद सरकारी व प्राइवेट जूनियर स्तर के स्कूल 10 फरवरी यानी बुधवार को खुले थे। हालांकि अभी रोस्टर के अनुसार छात्र-छात्राओं के आने का नियम बनाया गया है। दूसरे दिन कक्षा 6 के छात्र विद्यालय पहुंचे। जिन्हें कोरोना की गाइड लाइन के आधार पर स्कूल में प्रवेश मिला। उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल कदहिया के प्रधानाचार्य अशर्फी लाल द्वितीय व शिक्षक सलमा खातून ने बताया कि विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाकर पढ़ाई करने का कार्य शिक्षक कर रहे। बीएसए ओम प्रकाश राणा ने बताया कि कोरोना काल की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। (संवाद)