फोटो-2- मऊ में चोरी के बाद घर से चोरी हुई सामग्री की जानकारी देता व्यापारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ। थाना अंतर्गत कस्बे के एक व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये नगद समेत डेढ़ लाख के जेवर ले गए। घटना के समय पारिवारिक सदस्य बरगढ़ कस्बे में रिश्तदारों के घर गए थे। चोर मोटे कपड़े को रस्सी बनाकर आंगन में उतरे थे। इसके बाद व्यापारी के घर की लोहे की छड़ काटकर अंदर घुसे थे।
मऊ कस्बा निवासी व्यापारी मन्नू लाल केसरवानी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बरगढ़ कस्बे में रिश्तेदार के घर में भागवत कथा में गए थे। कथा सुनने के लिए परिवार के सभी सदस्य भी साथ में गए थे। जब 13 फरवरी यानी शनिवार को घर वापस आए तो दरवाजे का ताला टूटा था। अलमारी में रखी सोने की जंजीर, मनचली, चांदी के जेवर सहित अन्य सामान व नगद दस हजार रुपये गायब थे। चोरों ने लगभग दो लाख रुपये की चोरी की है। घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने निरीक्षण के पाया कि चोर छत के रास्ते आंगन में बिछी लोहे की जाली काटकर घर के अंदर आए थे। उतरने व चढ़ने के लिए जाली में मोटा कपड़ा लगाया था।