फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन भाई से जाने को कहा, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिल्ली से लौटकर होमक्वारंटीन हुए युवक ने अपने भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी ने कोरोना की आशंका के चलते युवक व उसके परिवार को घर से जाने के लिए कहा था। घर न छोड़ने पर आरोपी ने उसको व उसके पत्नी, बच्चों को डंडों से पीटा। इसमें युवक का बांया हाथ टूट गया। वहीं अन्य परिजनों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बनकट गांव के अहिरनपुरवा निवासी प्रवासी कामगार चुन्नू पुत्र कल्लू ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान एक 15 दिन पूर्व व घर आया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद अधिकारियों ने 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन के निर्देश दिए थे। इस पर चुन्नू अपने घर के एक कमरे में पत्नी रामरती, पुत्र दिलीप, मनोज, पुत्री आरती के साथ रह रहा था।
चुन्नू ने बताया कि रविवार को बड़े भाई राम खेलावन ने कोरोना फैलने की आशंका में उससे घर छोड़कर दूसरी जगह जाने की बात कही। इस पर चुन्नू ने कहा कि क्वारंटीन का समय पूरा होने पर घर छोड़ देगा। इस बात पर राम खेलावन से विवाद हो गया। आरोप है कि राम खेलावन ने अपने अन्य साथियों के साथ चुन्नू व उसके परिवार को डंडों से बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस के गए और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़ित ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज न कर पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज की है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच एसआई से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें