चित्रकूट। होली पर्व को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष जिले में 803 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके लिए होलियारों ने तय स्थानों पर डांड लगा दी है।
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है, वहां पर होलियारों ने बांस की लकड़ी के डांड लगा दिए हैं। जिला मुख्यालय कर्वी में 125 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। शहर के शंकर बाजार के कालीदेवी मंदिर के पास, पुरानी बाजार के डाकघर के पास सहित भैरो पागाक मोहल्ला में होली दहन उल्लास के साथ मनाया जाता है।
शंकर बाजार निवासी रामदयाल ने बताया कि उनके मोहल्ले में 50 साल से अधिक समय से कुबेरगंज के कली देवी मंदिर के पास होली का दहन होता है। इस कार्य में समाजसेवी और व्यापारी सहयोग करते हैं। पुरानी बाजार निवासी विजय मिश्रा ने बताया कि डाकघर के पास 70 साल से अधिक समय से होली का दहन होता आ रहा है। युवा होली मनाने की तैयारी 15 दिन पहले से शुरू कर देते हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले में 803 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी शुरू कर चुका है। थाना-कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठकें कर शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय निवासियों से मिलकर त्योहार को सौहार्दपूर्ण बनाने का प्रयास करें।