फोटो-20 सीकेटीपी 11 मुकुंद लाल फाइल फोटो।
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना के कोर्ट तीर्थ के पास बृहस्पतिवार रात को बाइक नियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई। सीने में अधिक चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक सदर विधायक के रिश्तेदार हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेमारिया जगन्नाथ वासी निवासी छितानी (35) ने बताया कि वह गांव निवासी बृजभूषण पटेल (37) के साथ लखनपुर गांव में निमंत्रण में गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब एक बजे देवांगना के कोर्ट तीर्थ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। इससे बृजभूषण घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बताया कि मृतक बाऊपुर मोड़ के पास किराना की दुकान चलाते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी मीरा देवी, बेटी अंशिका, कविता व बेटा छोटू का हाल बेहाल रहा। बृजभूषण सदर विधायक अनिल प्रधान के साले थे और अकबरपुर वार्ड की जिला पंचायत की सदस्य अनुराधा सिंह के भाई थे। घटना के बाद से राजनीतिक दलों के लोग भी जुटे। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में अधिक चोट लगने से युवक की मौत हुई है।
फोटो-20 सीकेटीपी 11 मुकुंद लाल फाइल फोटो।