फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी टीम के कोच चित्रकूट में गुरु से लेंगे आशीर्वाद

विज्ञापन
भारतीय जूनियर हाकी टीम के कोच प्रेमशंकर शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। ओलंपिक हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे के गुरु ने टीम की जीत पर जिले में खुशी मनाई। जिले के छछेरिया खुर्द निवासी प्रेमशंकर शुक्ला ने कई साल पहले पीयूष दुबे को ट्रेनिंग दी थी। जीत के बाद पीयूष ने अपने गुरु को फोन कर जीत पर खुशी जताते हुए चित्रकूट आकर आशीर्वाद लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के छेछरिया खुर्द गांव निवासी प्रेम शंकर शुक्ला पूर्व में हॉकी जूनियर टीम के कोच रहे है। सेवानिवृत्त होने के बाद शहर के शंकर बाजार स्थित कुबेरगंज में रहते है। साल 1997 - 98 में जब प्रेमशंकर प्रयागराज में रहते थे। उन्होंने वहां एक हॉकी टीम बनाकर युवकों को अभ्यास कराने लगे। उसी दौरन भूमि संरक्षण के अधिकारी गवेंद्र दुबे के पुत्र पीयूष दुबे भी टीम में खेल रहे थे। उनके हुनर को देखकर प्रेमशंकर शुक्ला ने हॉकी के खेल का अभ्यास करते रहे। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रेमशंकर को हॉकी टीम का कोच बनाया गया। उन्होंने वहां भी पीयूष दुबे को हॉकी का अभ्यास कराया। जिससे ओलंपिक के खेल में पदक जीतने में टीम कामयाब हुई है। प्रेमशंकर को कई पुरस्कर भी मिल चुके है। ओलंपिक हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे ने मोबाइल के माध्यम से अपने गुरू प्रेमचंद्र को फोनकर बताया कि वह नौ अगस्त को देश में आ रहे है। इसके बाद प्रयागराज आने के बाद चित्रकूट आकर आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें