फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलने और लिखने में भी आसान है हिंदी

विज्ञापन
शांती देवी इंटर कालेज में हिंदी हैं हम अभियान के तहत निंबध प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद ग्र? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/ पहाड़ी हिंदी भाषा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल और कालेजों में भी छात्र-छात्राओं में उत्सुक ता है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं ने लेख लिखकर अपनी भावनाएं जाहिर की है। साथ ही हिंदी हैं हम जैसे अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा स्थित शांती देवी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के अंतर्गत इसी शीर्षक पर निबंध लिखा। किसी ने लिखा कि हिंदी, विश्व की प्रिय भाषा है। इसे आसानी से पढ़ने के साथ लिखा भी जा सकता है। इस भाषा को कई देशों के लोग लिख और बोल सकते हैं। हिंदी भाषा को आगे बढ़कर अपनाना होगा।
इनसेट...
निबंध में दीक्षा सिंह ने मारी बाजी
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में शांति देवी इंटर कालेज पहाड़ी की कक्षा 11 की छात्रा दीक्षा सिंह प्रथम, निहारिका सिंह द्वितीय और महेश सिंह तृतीय रहे। इनको कॉलेज के प्रबंधक सुनील सिंह, प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी ने सम्मानित किया। साथ ही हिंदी भाषा की पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

नया संदेश दे रहा अभियान
शांति देवी इंटर कालेज की छात्रा प्रीति, मोनिका रानी, अमृता सिंह, छात्र सुरेश, हिमांशु ने बताया कि हिंदी हैं हम अभियान राष्ट्रभाषा के लिए एक नया संदेश दे रहा है। हिंदी सिर्फ भारत की भाषा नहीं यह देश की सीमाएं लांघकर दुनिया के कई देशों के लोगों द्वारा बोली और समझी जाती है।
हिंदी हैं हम में निगार ने जीता इनाम
चित्रकूट। अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान में चित्रकूट की कक्षा 12 की छात्रा निगार असलम ने पुरस्कार जीता है। उनकी कविता का वीडियो इस प्रतियोगिता में चयनित किया गया। उन्हें दो हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
शहर के चौगलिया तरौंहा निवासी असलम हुसैन खान ने बताया कि उनकी बेटी निगार ने हिंदी मेरा ईमान है, हिंदी मेरी पहचान है... कविता का वीडियो बनाकर अमर उजाला डॉट काम/हिंदी हैं हम पर अपलोड किया था। उसका दस प्रतिभागियों में चयन हुआ और पुरस्कार मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें