फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से कई घरों में फुंके लाखों के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में इन दिनों बिजली की समस्या से शहर समेेत शिवरामपुर व भरतकूप के निवासी परेशान हैं। वहीं, रगौली गांव की तरफ हाई वोल्टेज से कई घरों के उपकरण फुंक गए। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से क्षेत्र में दस-दस घंटे तक बिजली कटौती की जाती है। जानकारी के लिए फोन करने पर फोन नहीं उठता। बारिश के दिनों में स्थानीय लोगों को रात की कटौती ज्यादा परेशानी हो रही है।
इधर, शहर के कई इलाकों में मंगलवार को ही तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। इस तरह कई दिनों से कुछ इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के अलावा कुछ राजनैतिक दलों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन हालात नहीं सुधर रहे।
विज्ञापन

उधर, रगौली में सोमवार की रात को विद्युत हाई वोल्टेज से पूरे गांव के कई घरों के उपकरण फुंक गए। छेछरिहा बुजुर्ग निवासी अशोक पटेल ने बताया कि पहले कई घंटे तक बिजली नहीं थी फिर जब आई तो हाई वोल्टेज था कि उसकी कंप्यूटर की दुकान का हजारों रुपये का सामान फुंक गया।
दो दर्जन से अधिक घरों के कूलर व अन्य विद्युत सामग्री जल गई। ग्रामीणों ने दावा किया कि समरसेवल की मशीनें भी फुंक गई हैं। इस मामले विद्युत अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी से ऐसा हुआ है। कहीं अघोषित क टौती नहीं है। फाल्ट को ठीक करने में समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें