चित्रकूट । महिला आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के सालिकपुर निवासी पति संजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पत्नी मंजुषा देवी (24) ने पूजन व व्रत के लिए सामग्री मंगाई।
पति ने थोड़ी देर बाद सामग्री लाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर पत्नी ने कमरा बंदकर साड़ी से फंदा लगा लिया। शक होने पर वह कमरे में पहुंचा और उसे नीचे उतारा। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।