फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तेज बारिश से खेतों में भर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो न- 16 सीकेटीपी 27 परिक्रमा मार्ग पर लक्ष्मण पहाड़ी के पास बारिश का दृश्य। संवाद
विज्ञापन

167 मिमी बारिश, खरीफ फसलों को लाभ, जलभराव से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इस दौरान कुल 167 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जिससे खरीफ की फसलों को काफी लाभ हुआ है।
बारिश ने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है। खेत-खलिहानों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान रामलाल पटेल, सुनील सिंह और राधे ने इसे धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए बहुत फायदेमंद बताया। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक उत्तम कुमार त्रिपाठी ने भी इस वर्षा को लाभकारी बताया है।
विज्ञापन

सावन माह के चलते धर्मनगरी में आए श्रद्धालुओं को हालांकि बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के एलआईसी तिराहे और स्टेशन रोड पर पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें