फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्राम परिवहन सेवा का किराया तय, डीजल 95, सीएनजी 89 पैसे

Wed, 15 Apr 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शासन ने ग्राम परिवहन सेवा के तहत चलने वाले डीजल और सीएनजी वाहनों के लिए किराया निर्धारित कर दिया है। अब डीजल वाहनों के लिए प्रति यात्री 95 पैसे और सीएनजी वाहनों के लिए 89 पैसे का शुल्क तय किया गया है। तय किराए से ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को किफायती और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




इस सेवा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाना और दूरस्थ ग्राम पंचायतों को विकास खंड एवं जिला मुख्यालय से जोड़ना है। एआरएम द्वारा अब तक 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लंबे समय से किराए को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है। ये परिवहन सेवा उन रूटों पर रहेगी, जिन पर ज्यादा से ज्यादा गांव कनेक्ट होते होंगे।
परिवहन विभाग इस व्यवस्था की निगरानी करेगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने यात्री मालकर अधिकारी को निर्देश दिए कि परिवहन सेवा के दस्तावेजीकरण को प्राथमिकता से पूरा करें और निर्धारित दर से अधिक किराया न वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें