फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक ले जाने पर दोस्त ने डांटा तो की थी हत्या, अब मिली उम्रकैद की सजा

Fri, 05 Dec 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक ले जाने के विवाद में दोस्त को पत्थर से मारकर हत्या करने के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार रैकवार ने छह सितंबर 2022 को मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता राम खेलावन कसहाई मार्ग पर गल्ला मंडी के बगल में ढाबा चलाते थे। उनके ढाबे में क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ निवासी बसंतलाल भी आता-जाता था। परिजनों के अनुसार घटना से कुछ दिन पहले बसंत लाल अपने दोस्त राम खेलावन की बाइक एक घंटे के लिए लेकर गया था, लेकिन तीन दिन बाद बाइक वापस करने आया था। इससे नाराज होकर रामखेलावन ने बसंतलाल को डांटा था। इसी वजह से बसंतलाल रंजिश मानने लगा था।
दो सितंबर 2022 को बसंतलाल उसके पिता राम खेलावन को दो घंटे में घुमा कर लाने की बात कहकर अपने साथ ले गया लेकिन उसके पिता लौटे नहीं हैं। बसंतलाल भी पिता के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे रहा था। तलाश के दौरान छह सितंबर को उसके पिता का शव मिला। आरोप लगाया कि बसंतलाल योजनाबद्ध तरीके से शराब पिलाने के बाद उसके पिता की पत्थर से कूचकर हत्या की है।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने लावारिस बाइक भी बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को वाद की सुनवाई पूरी हुई तो जिला सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने दोषी पाने पर बसंतलाल को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें