नए साल की पहली सुबह धर्म नगरी के लोगों ने कामतानाथ सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शनकर हैप्पी न्यू ईयर मनाया। इस दौरान जय कामतानाथ का जयकारा गूंजता रहा।
शहर सहित कस्बों व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खुशी का इजहार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं संगीत के साथ युवक व युुवतियां थिरकते नजर आए तो कहीं मंदिरों में समाज सेवियों ने भंडारे का आयोजन किया। धर्मनगरी में कामता नाथ में माथा टेकने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंचे।
रविवार सुबह लोगों ने कामतानाथ सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के बाद सैकड़ों लोग धर्मनगरी पहुंचे। जिले के अलावा आस पास के जिले से सैक ड़ाें श्रद्धालु कामदगिरी परिक्रमा लगाने पहुंचे।
समाज सेवियों ने कई मंदिरों में भजन कीर्र्तन का कार्यक्रम कर भंडारे का आयोजन किया। वहीं नये साल की खुशी मनाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे भी भी पीछे नहीं रहे। सुबह से हाथ मिलाकर तो कहीं एक दूसरे को फूल गुलदस्ता देकर बधाई दी। शहर के कई स्थानों पर सुबह से शाम तक फूल गुलदस्तों की दुकानें सजी रहीं। जिसमें सर्वाधिक मांग गुलाब के फूलों की रही।
फूल के गुलदस्ते 21 रुपये से लेकर 201 रुपये तक के बिके। उधर, लोगों ने व्हाट्स ऐप पर भी लोगों को बधाई संदेश भेजे। लोगों ने एक-दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड भी दिया।