फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार

Sat, 31 Dec 2016 11:10 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मार्ग पर तैयार स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल 2017 खिलाड़ियों के लिए खुशी की सौगात लेकर आया है। धर्मनगरी में लगभग सवा तीन करोड़ की लागत से बना स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। जनवरी माह में ही कार्यदायी संस्था जिला प्रशासन को स्टेडियम हैंडओवर कर देगी। इससे जिले के खिलाड़ियों को पूरे देश भर के स्टेडियमों में होने वाली प्रतिस्पर्धाओं की जानकारी और हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



चित्रकूट जिले के मुख्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात सपा सरकार की ही देन है। सब कुछ सामान्य रहा तो निर्माण कराने वाली संस्था यूपीपीसीएल 2017 जनवरी में इसे जिला प्रशासन को हैंडओवर कर देगी।

इसके बाद स्टेडियम जिला प्रशासन के जिला क्रीड़ा अधिकारी के अंडर में रहेगा। मुख्यालय के कलक्ट्रेट मार्ग पर स्थित 3.1484 करोड़ की लागत से बने स्टेडियम में लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग चेंज रूम और स्पोर्ट्स सामग्री रखने के कमरे बने हैं। अधिकारियों और खिलाड़ियों के लिए भी कमरे हैं। कुल आठ कमरे बने हैं। बाथरूम, प्लेग्राउंड, पानी की अलग व्यवस्था है।
विज्ञापन


बालीवाल के दो ग्राउंड, बास्केटबाल का एक, तीन लॉन टेनिस और दो क्रिकेट की पक्की फर्श बनाई गई हैं। नेट की व्यवस्था है। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि  प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा है। महज फुटपाथ का काम बाकी है। इसी माह इसे हैंडओवर लिया जाएगा। इसके पहले एक बार फिर स्टेडियम का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें