फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानधारा सड़क फिर धंसी, फंस गए वाहन

विज्ञापन
हनुमानधारा मार्ग पर टूटी सड़क के गड्ढों से फंसे वाहन को निकालने का प्रयास करते लोग। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। हनुमानधारा की ओर जाने वाली सड़क शुक्रवार को फिर धंस गई। इससे कई वाहन फंस गए। चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले भी यह स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन

सीतापुर बस्ती से रामघाट की ओर बन रही सड़क की वजह से बडे़ व चार पहिया वाहन हनुमानधारा मार्ग से गुजरते हैं। बारिश में सड़क की हालत बदतर हो गई है। अक्सर बडे़ वाहन फंस जाते हैं। इससे आवागमन प्रभावित होता है। रात को इस मार्ग से गुजरने पर खतरा और बढ़ जाता है। दरअसल यूपी-एमपी की सीमा से सटे देवांगना मार्ग पर हनुमानधारा की ओर जाने वाली सड़क कई जगह टूट गई है। बारिश का पानी इकट्ठा होने से दलदल हो गया है।
सतना से कौशांबी, फतेहपुर की ओर जाने वाले बडे़ वाहन इसी मार्ग से जा रहे हैं। दो दिन पहले चित्रकूट प्रशासन ने टूटी सड़क पर गिट्टी डाल दी थी। इससे राहत मिल गई थी। शुक्रवार को सड़क की हालत और खराब हो गई। टूटी सड़क और दलदल में कई ट्रक फंस गए। इससे चालकों और वाहन सवारों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें