फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूला मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मजदूर ने पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में शोक छा गया। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के कैलहा गांव में शनिवार को घटना हुई। शिवरामपुर के डफाई गांव का दिलदार कोल (32) दस दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन

पत्नी कुसुम व बच्चों के साथ चचेरे भाई के यहां कैलहा गांव दवा कराने गया था। शनिवार की शाम घर से अचानक गायब हो गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद पता चला कि भौठी के समीप सेध के पेड़ में शव लटकता मिलने पर कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्र, दो पुत्री, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें