चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे के अंदर कुल 92 मरीज मिले। जिससे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि पहले से संक्रमित मरीजों में 63 स्वस्थ भी हो चुके हैं।
जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 2424 लोगों की जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच की गई है। जिसमें 92 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को घरों में ही होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल सक्रिय संक्रमित मरीज 202 हो गए हैं। पहले से संक्रमित मरीजों में 63 स्वस्थ हो चुके हैं।