फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, भैंस की मौत, हादसे से ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। सरैंया में हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। कई भैंसें झुलस गईं। इन्हें बचाने के दौरान कई चरवाहे बाल-बाल बचे हैं। हादसे से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सरैंया निवासी विश्वास कुमार, रामलाल, विजय उपाध्याय, संदीप कुमार व रमेश आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। यह शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान कई घरों के टिन शेड और छप्पर उड़ गए। इसी बीच गांव से गुजरी हाईटेंशन लाइन केे तार टूट गए। इनका एक हिस्सा खेतों में पड़ा रहा। गांव के गुलाब यादव ने बताया कि चरने गई उनकी भैंस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। साथ गईं दूसरे ग्रामीणों की भैंसें झुलस गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से झूल रहे तारों को हटवाने की कई बार मांग की गई। सुनवाई नहीं हुई। एक माह पहले भी करंट से एक भैंस की मौत हो चुकी है। उपाध्याय के डेरा निवासी गोकरण उपाध्याय ने बताया कि उनके पुरवा में भी हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे से गुजरे हैं। इन्हें हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें