फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान व दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
फोटो-10- हाईवे किनारे बगरेही के पास सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद घटना स्थल पर रोते बिलखते अ? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी/राजापुर। तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक पूर्व प्रधान समेत दो छात्रों की मौत हो गई। एक छात्र मध्य प्रदेश पन्ना का निवासी था जबकि दूसरा कक्षा 8 का छात्र था। शुक्रवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के कोठिलिहाई गांव के पास एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के अहिरा गांव के पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह (40) गुरुवार रात कर्वी के पास निमंत्रण कर बाइक से गांव लौट रहे थे। खोह के आगे प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। पूर्व प्रधान का हेलमेट सिर से निकलकर सड़क पर जा गिरा और वह लहूलुहान हो गए। डंपर लेकर चालक भाग निकला। पुलिस टीम ने आकर घायल के परिजनों को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पर, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया। पूर्व प्रधान बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। तीन पुत्री, एक पुत्र व पत्नी संगीता रो-रो कर बेहाल हैं।
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव में शुक्त्रस्वार सुबह स्कार्पियो टायर फटने से पलट गया। मऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर दबवा (खंडेहा) निवासी लाल सिंह के पुत्र ओमप्रकाश उर्फ शीलू (15), मामा ज्ञान सिंह, बहन पूनम सिंह समेत छह लोग स्कार्पियो में सवार थे। यह लोग कर्वी की ओर से बहन को बुलाने के लिए बालापुर गांव जा रहे थे। बगरेही गांव के पास हादसा हो गया। ओमप्रकाश उर्फ शीलू की मौके पर मौत हो गई। अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यह कक्षा आठ का छात्र था। दो भाई, एक बहन में बड़ा था। मां सुधा देवी रो-रोकर बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के औदहा व मुहरवा गांव के बीच मिश्रन पुरवा में गुरुवार रात हादसा हुआ। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई नयागांव का रविकांत डिमरा (22) पुत्र सालिगराम अपने दोस्त धर्मेंद्र व अनिल के साथ बाइक से मोहरवा गांव में पूजा के लिए आए थे। रात में पूजा के बाद दोस्त के यहां निमंत्रण पर बाइक से औदहा गांव जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में रविकांत की मौत हो गई। अन्य दोनों दोस्त मामूली घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। यह तीन भाई में छोटा था। काशी विद्यापीठ वाराणसी से शास्त्रीय कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार को मृतक छात्र के परिजन मुख्यालय पहुंचे। पुलिस के अनुसार रविकांत बाइक में बैठा था। चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें