फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित डंपर से छात्र को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना अंतर्गत मनकुवार गांव के बाहर तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन

उधर, चालक ने वाहन को मऊ थाने में खड़ा कर दिया है। मृतक इटावा जिले का निवासी था जो अपने मामा के बेटे की शादी में गांव आया था।
इटावा जिले के चंदेल नगर थाना थरूर निवासी शिव सिंह का पुत्र अनमोल सिंह (13) 9 मई को अपनी मां माधुरी के साथ ननिहाल ममेरे भाई की शादी समारोह में आया था। बुधवार को सुबह घर से पैदल रिश्तेदारों को गांव के बाहर मुख्य सड़क तक छोड़ने गया था।
इसके बाद लौटते समय पंचायत भवन के समीप प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने किशोर को कुचल दिया।
इससे मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डंपर को पकड़ने का प्रयास किया बाद में हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के आस पास तेज रफ्तार से बडे़ वाहन निकलते हैं, इससे कई बार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन घटनाओं को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन

इससे लगभग 25 मिनट आवागमन बाधित रहा। इधर, चालक ने वाहन को मऊ थाने में खड़ा कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने डंपर व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। किशोर कक्षा छह का छात्र था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। शादी के दो दिन बाद ही घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें