फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ौली पहुंची स्वास्थ्य टीम, शादी वाली बेटियों को बांटी मदद

Fri, 14 Apr 2017 11:46 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री देते शिक्षक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

राजापुर(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के गडौली गांव में आग से एक सैकड़ा से अधिक घर जलने के बाद से बीमार व झुलसे ग्रामीणों के इलाज के लिए आखिरकार शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। दो दर्जन से अधिक बच्चों व बीमार लोगों का चेकअप कर दवाइयां बांटी। खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवियों व शिक्षकों ने किया।

    गडौली के एक सैकड़ा से अधिक घरों के लोगों का पंाच दिन बाद भी आशियाना पेड़ की छांव और स्कूल भवन ही है। तेज धूप व गर्मी के कारण अग्निपीड़ित अपने टूटे व जले घरों में दिन में किसी भी सूरत में नहीं रूक पाते।
विज्ञापन


रात को जरूर कुछ टूटे घरों की दीवारें बनाने के बाद चारपाई में सोते हैं। जिला पंचायत सदस्य ओरा वार्ड नंबर 8 के प्रतिनिधि भरत पटेल व आर के एजेंसी कर्वी के देव कुमार पटेल ने अग्निपीड़ितों को10 कुंतल चावल महिलाओं के लिए 200 साड़ियां एवं बच्चों के लिए 500 पैकेट बिस्कुट का वितरण किया गया।

जिला पंचायत सदस्य ओरा के प्रतिनिधि भरत पटेल ने गांव में छह परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए उत्तरा,राधा, नीतू , रानी ,संगीता व बिट्टी के परिजनों को पांच,पांच हजार रुपये नगद एवं कपड़े दिए।
विज्ञापन


      प्राथमिक विद्यालय देवल के प्रधानाचार्य राम भूषण पांडे ने ग्रामीणों को लंच पैकेट का वितरण किया गया। इसके अलावा पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दो डाक्टर समेत आधा दर्जन स्टाफ ने गांव जाकर बीमार बच्चों व झुलसे ग्रामीणों का इलाज किया। डॉ. मुकेेश पहाड़ी ने बताया कि झुलसे ग्रामीणों की हालत अब सही हो रही है। कुछ बच्चों को बुखार था लेकिन अब हालत सही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें