फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल सुगम व सुविधाजनक है कैशलेस

Fri, 14 Apr 2017 11:38 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डिजिधन मेले पर कैशलेस योजना के लाभ बतातीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर डिजिटल इंडिया योजना के माध्यम से चल रही कैशलेश योजना को बढ़ावा देने के लिए डिजिधन मेला का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

     कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सीधा प्रसारण टीवी पर  किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देना था। कैशलेस से सरल,सुगम एवं सुविधा जनक पैसों का लेनदेन हो सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने भीम मोबाइल एप का इस्तेमाल करने व डेबिट कार्ड, क्रे डिट कार्ड,आधार से जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एक किताब में लिखा था कि प्रत्येक दस वर्ष में मुद्रा के चलन को बदल देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने उस काम को किया। जिससे डॉ.अंबेडकर के सपने साकार हुए। हमें भी समाज के गरीबों के प्रति कुछ करना है।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी  विजय नारायण पांडेय,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा, जिला विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण मिश्रा ने आदि मौजूद रहे। वहीं तहसील परिसर के हाल में डिजिटल कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम तहसील दार गुलाब सिंह के नेतृत्व में किया गया।

जिसमें लेखपालों को कैशलेस व्यवस्था के बारे में विभिन्न जानकारी दी गई। लेखपाल संघ  जिलाध्यक्ष जगन्नाथ पांडेय ने भरोसा दिलाया कि सभी लेखपाल कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे।

विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम
खोही (चित्रकूट)संकुल खोही क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कैशलेस योजना को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानपुर,सेमरिया जगनाथवासी, व प्राथमिक विद्यालय रजौला, ठर्री, छपरामापी, चितरा गोकुलपुर में आयोजित किए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र मोहन सकुल प्रभारी राम मिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मऊ के खंडेहा में संकुल में भी कैशलेस को लेकर गोष्ठी हुई। छात्रों को टीवी के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर एसके मिश्रा, राजाराम, लालेप्रसाद, देवनारायण, राधेश्याम व रामचरित आदि मौजूद रहे। रेंहुटा गांव में राजेश कुमार व प्रधान की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय में डिजिधन इंडिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें