फोटो 28 सीकेटीपी 06 गुप्त गोदावरी में गिरता पानी। आर्काइव।
- फोटो : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पैदलयात्रा निकालते कांग्रेस जिला एवं महानगर इकाई अध्यक्ष,पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं
चित्रकूट। प्रसिद्ध गुप्त गोदावरी धाम की प्रथम गुफा में चट्टान से पत्थर गिरने की घटना के बाद 24 सितंबर की शाम से श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। चार दिन बीतने के बाद भी मौके पर कोई जांच टीम नहीं पहुंची। उधर, गुफा बंद होने से श्रद्धालु मायूस हैं।
लगातार बारिश के बीच गुफा में पानी के रिसाव के कारण चट्टानों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं। पहली गुफा में शंकर जी मंदिर के पास तीन बड़े पत्थर गिरे थे, वहीं खटखटा चोर की सीढ़ियों के पास भी करीब 30-40 किलो वजन के पत्थर गिरे थे। रामदरबार के नीचे चट्टान में दरार दिखाई देने के बाद मझगवां एसडीएम ने सुरक्षा के मद्देनजर गुफा बंद करा दी थी।
प्रशासन ने विशेषज्ञों की जांच के बाद ही गुफा खोलने की बात कही है, लेकिन चार दिन बाद भी जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु बाहर से ही लौटने को मजबूर हैं। जांच और सुरक्षा रिपोर्ट को लेकर स्पष्ट समय सीमा सामने न आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय कारोबारियों में असमंजस बना हुआ है।