फोटो 28 सीकेटीपी 11 जुलूस निकालते हुए कांग्रेसी। संवाद
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ शहर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सभा की। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है।
शहर के पुरानी बाजार स्थित करवरिया गेस्ट हाउस से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता चुनाव आयोग व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। सभा में कांग्रेस के प्रदेश पूर्व महासचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए जा रहे, चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह चौहान, कामता प्रसाद द्विवेदी, कालीचरण राजपूत, विजय मणि त्रिपाठी, नीरू गुप्ता, राजेश सिंह, नीतू सिंह, इंद्रपाल कोल, कुलदीप, नरेंद्र यादव, दयाशंकर, दीपक सिंह मौजूद रहे।