फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ग्रामोदय को दिलाएंगे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा’

Sat, 14 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के रजत जयंती ग्रामोदय महोत्सव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. डॉ. रामशंकर कठेरिया ने ग्रामोदय विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए विवि प्रशासन पहले करे। उन्होंने विवि में स्किल डेवलपमेंट फार एम्प्लायमेंट इन डिजिटल इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कहा कि नानाजी देशमुख ने प्रभु राम की वनवास भूमि को कर्मभूमि मानकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की। हमारा दायित्व है कि हम उनके स्वप्न को पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्यागिकी संकाय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं कुल गीत प्रस्तुत किया। कृषि संकाय के छात्रों ने गरबा नृत्य प्रस्तुत किया।

इससे पूर्व प्रो. कठेरिया ने कला संकाय में स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण एवं परीक्षा भवन की अधारशिला रखी। इस दौरान कला संकाय में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने संगोष्ठी के शोध-पत्रों की संक्षेपिकाओं पर आधारित स्मारिका और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. टी करुणाकरन के नेतृत्व में अभियांत्रिकी के छात्रों द्वारा डिजिटल इंडिया के लिए उपयोगी ई-साक्षरता पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


युवा प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार शुक्ला द्वारा लिखी पुस्तक मछली पालन का विमोचन भी किया। कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि यदि इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिल जाए तो उच्च शिक्षा और ग्रामीण विकास में और अधिक योगदान कर सकता है। आरके बक्शी ने कहा कि ऐसे कानून की आवश्यकता है, जिसमें उद्योगों को निर्धारित संख्या में छात्रों को प्रशिक्षण अनिवार्य हो।

 डॉ. अंजनेय पांडेय ने संगोष्ठी की रूपरेखा बताई। आभार प्रदर्शन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्यागिकी संकाय के अधिष्ठाता केदार प्रसाद मिश्रा ने किया। संचालन जनसंचार वैज्ञानिक डॉ. वीरेेंद्र कुमार व्यास ने किया। मौके पर प्रो. ज्ञानेंद्र सिंह और प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रो. केएनएस यादव, वर्धमान कोटा मुक्त विश्वविद्यालय, राजस्थान के कुलपति प्रो. विनय पाठक, आईटीएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. योगेश उपाध्याय, एकेएस यूनिवर्सिटी सतना के डायरेक्टर अनंत सोनी, शिक्षाविद् प्रो. विद्याकांत तिवारी एवं संगोष्ठी के इंडस्ट्रियल पार्टनर बिरला कार्पोरेशन के वाइस प्रेसीडेंट आरके बक्शी व विशिष्ट अतिथि बांदा-चित्रकूट के सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें