फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के 50 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर हुए चुनाव की सोमवार को होने वाली मतगणना की तैयारी हो चुकी है। सभी ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला महज दो घंटे में ही होने की पूरी संभावना है। इसके लिए तीनों ब्लॉक परिसर के मतगणना स्थल पर दो-दो टेबल लगाकर दस-दस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना व उसके बाद जारी परिणाम को लेकर कहीं भी विवाद की आशंका को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

जिले में 50 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शनिवार को रामनगर, पहाड़ी व सदर कर्वी ब्लॉक में मतदान हुआ था। मतपेटियां ब्लॉक परिसर के स्ट्रांग रूम में ही रखीं हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम जीपी सिंह ने बताया कि मतगणना की पूरी तैयारी हो गई है। तीनों ब्लॉक में दो-दो टेबल पर चार-चार कर्मचारी रहेंगे। दो-दो कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे।
गौरतलब है कि इन 50 सीटों के लिए कुल 61.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन सीटों में कुल 7411 मतदाताओं में 4594 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। ऐसे में इतने वोट की गिनती में महज दो घंटे से ज्यादा का समय लगने की संभावना नहीं है। एडीएम ने बताया कि विजयी प्रत्याशी को मौके पर ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु होगी। तीनों ब्लॉकों में सुरक्षा के उपाय के साथ कोविड नियमों के तहत काम किया जाएगा। विजयी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। रामनगर के निर्वाचन अधिकारी राजेश गुप्ता, पहाड़ी के निर्वाचन अधिकारी आशुतोष कुमार व कर्वी सदर के निर्वाचन अधिकारी सुदामा प्रसाद समेत मतगणना के अन्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें