फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप के जीवन से सभी प्रेरणा लें : ओम बिरला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। महाराणा प्रताप की जयंती पर दीनदयाल शोध संस्थान ने वर्चुअल नाटिका का यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण किया। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शौर्य, त्याग और पराक्रम की परिभाषा थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ अर्पण कर दिया।
विज्ञापन

इसीक्रम में मेवाड़ शैली के प्रसिद्ध चित्रकार ओमप्रकाश सोनी बिजोलिया ने कैनवास पर रंगों को उकेरकर कथानक रुप में प्रस्तुति दी। मुंबई के संगीत कलाकार मोहित चौहान ने महाराणा प्रताप की गौरव कथा को संगीत दिया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र जीत सिंह व प्रधान सचिव अतुल जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रसन्नता है कि संस्थान मेवाड़ की धरती से सैकड़ों कोस दूर महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके पराक्रम और शौर्य को स्मरण कर रहा है। नानाजी देशमुख भी पुरुषार्थ के प्रतिमूर्ति थे। आज देश दुनिया अत्यंत विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। टेक्नोलॉजी के चलते सब लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में पराक्रम और पुरुषार्थ का बेजोड़ मेल महाराणा प्रताप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें