शिक्षकों के क्रमिक अनशन स्थल पर संबोधन करते शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चार सूत्री मांगों को लेकर क्त्रस्मिक अनशन शुरू कर दिया। अनशन में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। डीआईओएस के मौजूद न होने पर दूरभाष पर वार्ता की है।
डीआईओएस ने विधायक को आश्वस्त किया कि चयन बोर्ड से चयनित नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया जाएगा। एनपीएस, पदोन्नति, अवशेष, जीपीएफ के भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक विधायक ने कहा कि यदि तत्काल निराकरण न हुआ तो 16 नवंबर को अनशन पर बैठेंगे। आज से क्त्रस्मिक अनशन होगा।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप नारायण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मिश्र, जिला मंत्री सूर्यभान सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, डा. पवन तिवारी, सुरेश प्रसाद, जयशंकर प्रसाद ओझा, विदेंश्वरी प्रसाद निर्मल, रघुनंदन प्रसाद सिंह, काशी नारायण मिश्र, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।