राजापुर (चित्रकूट)। कांग्रेस पाटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया कि 17 नंवबर को जिले में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जिले में आने की सूचना है। इसे लेकर पार्टी जन तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. रजनीश पांडेय ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा संकल्प यात्रा एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवास में कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर कुलदीप मिश्रा, राजकुमार प्रजापति, रीशू पांडेय, डा. हीरालाल मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, आरके पाण्डेय, शनि पाण्डेय, रामदास, आलोक मिश्रा, मार्कंडेय त्रिपाठी, झल्लू यादव, आशीष, कमल यादव, शारदा यादव, यूनुस खान, जयवाद खां, लल्लू खां आदि मौजूद रहे।