भरतकूप (चित्रकूट)। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा परिसर ग्रामीण जनजागरण एवं समाजिक सुरक्षा दिवस मनाया गया। जिसमें भारतपुर गांव जाकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति योजना के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि केंद्र की सरकार विकास की दिशा में काम कर रही है। 2022 तक किसानों की आमदनी बढ़ाने प्रयास कर रही है। विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जन सहभागिता से सभी विकास कार्य होने चाहिए।
बैंक के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक भोला सिंह ने नाबार्ड के योजनाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में अभियान संस्था के प्रबधंक अशोक श्रीवास्तव, अजय सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, विकास मिश्रा, शंकर लाल गुप्ता अनीता सिंह, व शाखा प्रबंध बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।