फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की...

Wed, 16 Aug 2017 11:22 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कृष्णा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। भगवान राम की कर्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही रात के 12 बजे तो मठमंदिरों व घरों में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के गीत गूंजने लगे। भक्तों ने पूजन पाठ कर पटाखे दागे। मंदिरोें में पूजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां भक्तों ने दो दिन पहले से शुरू कर दी थी। श्रीकृष्ण की झांकी सजाने को बाजार से सजावट का सामान व मूर्तियां खरीदी। इसके बाद घरों में भव्य झांकी बनाई। रात 12 बजते ही भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। मानिकपुर के भरोसा तलाब के पास स्थित इस्कान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण राधा की मूर्ति का दुग्ध स्नान कराकर भक्तों ने जलाभिषेक किया। रातभर भक्तों ने धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया। धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर रात भर भक्तों का डेरा जमा रहा। भक्तगणों ने भगवान को फूलों की होली खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिले के राजापुर, मऊ, मानिकपुर,सरैंया,रैपुरा, भौरी, खोही, शिवरामपुर भरतकूप पहाड़ी क्षेत्र गांव व प्रसिद्ध मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई गई। रातभर मंदिरों में भक्तों ने भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें