फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तुलसीदास जयंती महोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजापुर (चित्रकूट)। गोस्वामी तुलसीसदास की जयंती पर मंगलवार को तुलसी जन्म कुटीर पर दस दिवसीय तुलसी जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं व संत महात्मा आएंगे। संत मोरारी बापू 28 को आएंगे। इसी कार्यक्रम में 30 को सीएम योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है।
22 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले 10 दिवसीय तुलसी जयंती महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को आयोजक ओम नम: शिवाय गोशाला वंशीवट वृंदावन के संत रामदास महाराज के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा व श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर पूजा-अर्चना कर 108 कलशों में जल भरकर तुलसी जन्म कुटीर से कलश यात्रा निकाली गई। जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस जन्म कुटीर में समाप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि तुलसी जयंती महोत्सव के दृष्टिगत कस्बे में साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजेंद्र पांडेय, उमेश सोनी, हरिमोहन सोनी, अशोक सोनी, सुनील मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, चुन्नू तिवारी, वीरेंद्र द्विवेदी भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें