फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बैठक कर बूथ सत्यापन के किये कार्यो की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ंकी चित्रकूट व मानिक पुर विधानसभा की योजना व बूथ सत्यापन बैठक हुई। जिसमें भाजपा सरकार के किये गये कार्यों को घर -घर पहुंचाने का संदेश दिया गया। इसके साथ बूथ के पदाधिकारियों से किये गये कार्यों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

शहर के श्रृंगार पैलेस में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों व दलितों के लिए कई कार्य किए हैं। चित्रकूट विधानसभा प्रभारी संतोष गुप्ता, मानिकपुर विधानसभा प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे। विधायक आनंद शुक्ला ने कहाकि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा मजबूत हुई है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहाकि बूथ के सत्यापन के लिए कार्यकर्ता मौके पर जाकर कार्य करें। संचालन जिला महामंत्री राजेश जयसवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिला महामंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ,जिला मंत्री प्रेम लाल वाल्मीकि, रामसागर चतुर्वेदी, रामबाबू गुप्ता, ब्रजेश पांडेय, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें