फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के वन क्षेत्र में लोहे की जाली लगाने पर होगा विचार, जीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
टिकरिया स्टेशन का निरीक्षण करते पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह व मौजूद ? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर में पश्चिम मध्य रेलवे जोन जबलपुर के महाप्रबंधक (जीएम) शैलेंद्र सिंह शनिवार को निरीक्षण करने मानिकपुर समेत टिकरिया व मारकुंडी रेलवे स्टेशन पहुंचे। मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के इन प्रमुख स्टेशन व रेल ट्रैक में चल रहे निर्माण व स्वच्छता समेत सुरक्षा के उपायों की जानकारी ली। सुरक्षा की दृष्टी से रानीपुर वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र मानिकपुर से लेकर जिले की सीमा से सटे मझगवां व टिकरिया रेलवे ट्रैक के दोनोें ओर लोहे की जाली लगाने को लेकर विचार करने को कहा।
विज्ञापन

जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय विश्वास सहित सभी विभागों के एचओडी के साथ जीएम शनिवार को विशेष ट्रेन से मानिकपुर पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि जीएम ने काफी देर तक ट्रेन में ही बैठकर रेलवे ट्रैक और एमपी की ओर जाने वाली गाड़ियों की जानकारी ली।
इसके बाद जीएम विशेष ट्रेन से बांसा पहाड़ स्टेशन गए। कहा कि बांसा पहाड़ को महत्वपूर्ण स्टेशन बनने के आधुनिकीकरण किया जा रहा है। साथ ही यूपी और एमपी का बाईपास स्टेशन होने के कारण आरपीएफ व जीआरपी की तैनाती 24 घंटे में तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम ने टिकरिया रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। रेलवे कर्मचारियों के आवास को देखा। फिर यात्री प्रतीक्षालय, बाल उद्यान रेलवे आवास का लोकार्पण कि या। उन्होंने स्वच्छता और वन्य जीवों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इसके लिए वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय रेल अधिकारियों को बैठक करनेे को कहा। इसके साथ ही रेल पटरी के दोनों ओर लोहे की जाली लगाने के प्रस्ताव पर विचार करने को भी कहा। इसके बाद जीएम व अन्य अधिकारियों ने जैतवारा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ब्रिज, टमस नदी पर बनेे पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद सतना-रीवा की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें