फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बारिश व ओले से चौपट हुई फसल, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग

Sat, 14 Mar 2020 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
किसानों ने जाम किया राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में भारी ओलावृष्टि व बारिश से फसल बर्बाद होने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। मऊ थाना क्षेत्र के धमधा के पास जाम लगाए किसानों ने तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


जाम से आवागमन बाधित हो गया। चित्रकूट से प्रयागराज आने जाने वाले वाहन जाम में फंसे हैं। किसानों ने बीती शाम अधिकारियों को क्षेत्रों में भ्रमण कर फसल नुकसान का आंकलन कर 24 घण्टे के अंदर रिपोर्ट देने के लिए निवेदन किया था। अधिकारियों के न पहुंचने से किसान आक्रोशित हो गए।

सूचना मिलते ही रैपुरा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिले के कई स्थानों से किसानों के आक्रोश को देखते हुए प्रदेश सरकार के नेता बैकफुट पर हैं। आज दोपहर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय किसानों की समस्याओं को लेकर प्रेसवार्ता कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें