फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौली कार्ड पाकर ग्रामीणों को मिला संपत्ति अधिकार

विज्ञापन
फोटो-4- चित्रकूट के एनआईसी में ग्रामीण को आवासीय घरौनी अभिलेख प्रदान करते राज्यमंत्री चंद्रिका प? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। आपकी संपत्ति आपका अधिकार, डिजिटल अभिलेख स्वामित्व योजना अंतर्गत शुक्रवार को जिले में 24 गांव के लगभग 4 हजार से अधिक लाभार्थियों को घरौनी कार्ड बांटे गए। लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अधिकार पत्र मिलने के बाद गांव में कोई समस्या नहीं रहेगी। कार्ड के माध्यम से ऋण भी ले सकते हैं। जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। इस दौरान विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला व जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर के सभागार में विधायक मानिकपुर ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के हिसाब से काम कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना है। घरौनी कार्ड के मिलने के बाद प्रमाणिक अभिलेख मिला है। इस अभिलेख को लेकर कोर्ट से लाभ ले सकते हैं। न्यायिक तहसीलदार सोमेश श्रीवास्तव ने घरौनी कार्ड के लाभ के बारे में लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। उप जिलाधिकारी राम प्रकाश ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। इस दौरान डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, नायब तहसीलदार कर्वी रामानंद मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी कानूनगो, लेखपाल, घरौनी कार्ड के लाभार्थी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भूलेख खसरा के नवीन डिजिटल प्रारूप का शुभारंभ
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी के डिजिटल वितरण एवं भूलेख खसरा के नवीन ऑनलाइन डिजिटल प्रारूप का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया है। इस दौरान एनआईसी में लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, उप जिला अधिकारी कर्वी रामप्रकाश ने पांच लाभार्थियों को खरौनी कार्ड बांटे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें