फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगहनी अमवास्या मेला शुरू, लाखों श्रद्धालुओं का हुआ जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। अगहनी अमावस्या का मेला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए हैं। पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। जिसके लिए यूपी व एमपी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। रेलवे विभाग ने दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई है।
विज्ञापन

अगहनी अमावस्या मेला की शुरूआत सोमवार को शुरू हो गई। मंगलवार को अमावस्या पर्व में लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। जिसके लिए एक दिन पहले से श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। रामघाट सहित तीर्थ स्थलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के व्यवस्था व सुरक्षा के लिए यूपी व एमपी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया हैं। मेला क्षेत्र मेें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिसके साथ कई स्थानों पर सुरक्षा के लिए फोर्स लगाई गई हैै।
दो मेला ट्रेनें चलाई जाएंगी
चित्रकूट। अगहन माह की अमावस्या के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। यह ट्रेनें झांसी से चित्रकूट व कानपुर से चित्रकूट के मध्य 25 से 27 नवंबर तक चलाई जा रही है। झांसी मेला एक्सप्रेस ट्रेन झांसी से सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। जो 17 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। कानपुर से दोपहर 2 बजकर 40 बजे ट्रेन चलेगी। जो चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन मेें रात 8 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी रात 9 बजकर 25 मिनट पर होगी। इसके अलावा अतिरिक्त रोडवेज बसे भी चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें