चित्रकूट । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा जनपदीय रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता टाउन हॉल नगर पालिका परिषद में हुई। तबला वादन में साहिल गुप्ता, भरतनाट्यम में रितेश कुमार व प्रशांत केसरवानी को संयुक्त रूप से , मार्शल आर्ट में राजकुमार व बालिका वर्ग में मऊ कालेज विजेता लोकगीत में माया त्रिपाठी प्रथम रहीं। पूरे कार्यक्रम में महज औपचारिकता ही निभाई गई। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें विभाग द्वारा कोई सूचना नहीं मिली। कुछ लोगों से पता चलने पर बिना तैयारी के ही वह जल्दबाजी में आ गए।
सोमवार आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार ने सरस्वती प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की। जिला सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म में तबला वादन में साहिल गुप्ता प्रथम मस्तराम द्वितीय अजीत द्विवेदी तृतीय भरतनाट्यम में रितेश कुमार व प्रशांत केसरवानी को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया गया वही मार्शल आर्ट में राजकुमार प्रथम अच्छेलाल द्वितीय शिवम तृतीय हारमोनियम लाइट अभिषेक सिंह प्रथम रोहित सिंह द्वितीय क्लासिकल वोकल मोहित सिंह प्रथम राजीव नमन द्वितीय लोकनृत्य बालक वर्ग में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी विजेता लोकनृत्य बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी विजेता एकांकीध्नाटक बालक वर्ग में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी विजेता एकांकी नाटक बालिका वर्ग में मऊ कालेज विजेता लोकगीत में माया त्रिपाठी प्रथम डाली द्वितीय अतुल कुमार तृतीय रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में जिला व्यायाम शिक्षक युवा कल्याण मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, संतोष कुमार विश्वकर्मा कमला साहू श्यामसुंदर यादव,रामनारायण साहू , प्रेमनरेश, लालमणि, रश्मि बाजपेई, तीरथ प्रसाद, रमेश चंद, संजय कुमार, भूपेंद्र कुमार शिवकुमारी बिन्नी जायसवाल रिया रहे। कार्यक्त्रस्म का संचालन श्रवण दीक्षित द्वारा किया गया। समस्त विजेता टीम को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया। कई प्रतिभागियों ने आरोप लगाया कि उन्हें नाश्ता से लेकर लंच तक नहीं दिया गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने बताया कि जो भोजन दिया गया वह मानक अनुरूप नहीं था। इस मामले में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार ने आरोपों को गलत बताया है।