फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात की कटौती से नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात को तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। यही हाल दिन में भी रहता है। जिले के भरतकूप, शिवरामपुर, मानिकपुर क्षेत्र में अधिक कटौती की जा रही है। भरतकूप क्षेत्र के राकेश कुमार, महेश प्रसाद, शिवरामपुर के राजू व सुनील का कहना कि रात के समय होने वाली कटौती से नींद पूरी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण उपकरण हीट हो जाते हैं। इससे बिजली की कटौती करनी पड़ती है। ऐसा न करने से उपकरण जल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें