फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन भी संदिग्ध, होगी पूछताछ

Tue, 23 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप के पास रेल पटरी पर मिले फर्जी बम मामले की जांच में शक की सुई अब गेटमैन शारदा प्रसाद की ओर घूम गई है। पुलिस अब उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल वह घटना के बाद से 24 फरवरी तक अवकाश पर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार की देर रात को भरतकूप- गोंडा रेलमार्ग की पटरी पर अज्ञात लोगों ने कपड़े में कुछ इलेक्ट्रानिक सामान रखकर उसे बमनुमा बनाकर रख दिया था। जिसमें सात आठ घंटे तक सभी अधिकारी परेशान रहे। ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि जांच जारी है।

बाइक के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया था। जिससे पूछताछ हो रही है। अब गेटमैन की भूमिका भी संदिग्ध है। वह 24 फरवरी तक अवकाश पर है। कोतवाल रनवीर सिंह का भी मानना है कि अंधेरे में गेटमैन ने लगभग 30 मीटर दूर से कैसे बाइक नंबर पढ़ लिया। इसके अलावा उसे तत्काल फर्जी बम लगाने वाले स्थान की भी जानकारी कैसे हो गई।
विज्ञापन


उसने बाइक का जो नंबर बताया है उसके मालिक से उसका कोई पुराना विवाद तो नहीं है। इस पर भी जांच की जा रही है। फर्जी बम में प्रयुक्त लाल कपड़ा भी रेलवे विभाग में प्रयोग होने वाला लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें