फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को जन्म देते ही मां की हालत बिगड़ी, मौत

Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शिवरामपुर स्थित पीएचसी में प्रसव के कुछ देर बाद ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पीएचसी डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

सदर ब्लाक क्षेत्र के रैपुरवा माफी की साधना देवी (25) पत्नी कुंजबिहारी को रविवार रात को तेज प्रसव दर्द हुआ। परिजनों ने उसे शिवरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसने सोमवार की भोर में बच्चे (लड़के) को जन्म दिया।
विज्ञापन

 परिजनों के अनुसार, लगभग एक घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर व स्टाफ कर्मियों से इलाज के लिए कहा। लेकिन काफी देर तक किसी ने इलाज शुरू नहीं किया। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। लगभग दो घंटे बाद जब परिजनों ने फिर इलाज करने को कहा तो उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया।

साधना को जब जिला अस्पताल ले पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति कुंजबिहारी ने आरोप लगाया कि शिवरामपुर अस्पताल में समय से इलाज शुरू हो जाता तो साधना की जान बच सकती थी। बार-बार कहने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक व स्टाफ इलाज करने नहीं आया।
विज्ञापन


बहुत ज्यादा हालत बिगड़ने पर रिफर कर दिया। फिलहाल, नवजात की हालत सामान्य है। इस मामले में सीएमओ डा. पीएन गोयल ने बताया कि अभी किसी ने इस मामले की शिकायत नहीं की है। लेकिन संबधित केंद्र के प्रभारी से जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें